कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा गरज चमक के साथ आकाशिय बिजली गिरने की संभावना
बिलासपुर.एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास मध्य ट्रोपोस्फेयर तक स्थित है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र अगले 48 घंटे में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रवाल होने की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा कारवार शिमोगा, तुमाकुरु, चित्तूर और चेन्नई तक है। इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बना हुआ है जो मध्य अरब सागर, गोवा, कोंकण के कुछ भाग, कर्नाटक के कुछ और भाग, रायलसीमा, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले 2 से 3 दिन में पहुंचने की संभावना है।
कल दिनांक 8 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।