June 11, 2020
कोविड-19 अस्पताल से दस मरीज डिस्चार्ज हुए
बिलासपुर. कोविड 19 अस्पताल में आज 2 नये मरीजों को भर्ती कराया गया है।वही दस मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में मस्तूरी के5,बिल्हा 3 तखतपुर के दो मरीज है।वही जांजगीर के 4 मरीजों को एम्स रिफर किया गया है।कोविड 19 अस्पताल में वर्तमान में 86 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।जिसमें बिलासपुर के 27,मुंगेली 3,कोरबा 27,जांजगीर चाम्पा 19,राय गढ़ के 10 मरीज भर्ती है।कोविड अस्पताल में अब तक 154 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।जिसमे स्वस्थ होने पर 59 मरीजों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।वही 9 मरीजों को अब तक रिफर किया गया है।