कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित

बिलासपुर. कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07752-251000 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर हैं। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। जिसके लिए 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती धारा वर्मा  राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगी। उनका मोबाईल नंबर 94060-15633 है। इसी तरह हरीलाल यादव सहायक गे्रड-3, आकाश तिवारी सहायक गे्रड-3, जगत सिंह सहायक गे्रड-3, अवधेश चतुर्वेदी सहायक गे्रड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे। प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक श्रीमती मीनाक्षी तिवारी राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेगी। उनका मोबाईल नंबर 93035-57267 है। उनके साथ किसन लाल राठौर सहायक ग्रेड-3,सुरेश ठाकुर सहायक ग्रेड-3, यु.जी. कामडे सहायक ग्रेड-2 एवं अशीत कुमार यादव सहायक ग्रेड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार रात की पाली में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक श्रीमती ममता तिर्की राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उनका मोबाईल नंबर 83543-67677 है। उनके साथ गोवर्धन यादव सहायक ग्रेड-3, राजेश कुमार गुप्ता सहायक गे्रड-3, गोविंद दास वैष्णव सहायक ग्रेड-3, मोहन साहू सहायक ग्रेड-2, जय कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 और राजेश सिंह श्रीवास सहायक ग्रेड-3, कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!