खेत में बचे पैरे को गौठानों में दान करने की तैयारी, मशीनों से बनाये जा रहे गट्ठर
बिलासपुर. खेत में धान की फसल कटाई के बाद बचे पैरे को बेलर मशीन से गोलाकार गट्ठर लगाकर किसान गौठानों में दान करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे गौठानों में आने वाले पशुओं के लिये चारा उपलब्ध हो सके। खेत में बचे पैरे को बेलर मषीन के माध्यम से गोलाकार गट्ठर बनाकर किसान आसानी से एकत्रित कर सकते हैं और अपने पशुओं को सूखा चारा दे सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा बेलर मशीन को चलाने और पैरे के गट्ठर बनाने की विधि का प्रदर्शन किसानों को खेतों में दिया जा रहा है। इसके लिये गांव का चयन भी किया गया है। जहां के किसानों को यह विधि बताई जा रही है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम खम्हारडीह, महमंद और मस्तूरी विकासखंड के ग्राम लावर और दर्रीघाट में बेलर मषीन से हार्वेस्टर चलाने के बाद खेत में पड़े पैरा को गट्ठर बनाने का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभी तक इन गांवों में 200 गट्ठर तैयार कर गौठानों में देने की तैयारी की जा रही है। जिले में इस वर्ष 18 हजार हेक्टेयर से ज्यादा गर्मी के धान की खेती की गई है। बढ़ते कृषि यंत्रीकरण और समय अभाव के कारण किसान कम्बाईंड हार्वेस्टर से धान फसल की कटाई करते हैं और धान काटने के बाद बचे पैरे को खेत में ही छोड़ देते हैं। कुछ किसान इस पैरे को जला भी देते हैं, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पैरा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इन पैरों को गौठानों में दान करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में गर्मी के धान का पैरा एकत्र करने और गौठानों में दान करने के लिये कृषि विभाग और पंचायत विभाग द्वारा संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है। गौठानों में पैरा दान के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके खेतों में बचे हुए पैरे को गट्ठर बनाकर उसे गौठानों तक सरलतापूर्वक पहुंचाया जा सकेगा। इसी उद्देश्य को लेकर बेलर मशीन चलाने का प्रदर्शन खेतों में किया जा रहा है।
रेल, सड़क एवं हवाई मार्ग से जिले में आने वाले यात्रियों को कंट्रोल रूम में सूचना देना अनिवार्य : हवाई मार्ग, रेल एवं सड़क मार्ग से जिले में आ रहे यात्रियों को जिले में प्रवेष के पूर्व कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07752-251000 पर सूचना देना होगा। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सभी यात्रियों से एसओपी का पालन कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विदेश एवं अन्य राज्यों से जिले आ रहे हैं यात्रियों से एसओपी का पालन कराने और उनकी मेडिकल जांच कराने तथा उनके संबंध में जानकारी प्राप्त कर पंजी संधारित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के लिये आयुक्त नगर निगम मोबाईल नंबर 9111837777 मुख्य प्रभारी होंगे तथा श्री खजांची कुम्हार उपायुक्त मोबाईल नंबर 9753437043 सहायक प्रभारी होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत बिल्हा क्षेत्र के लिये श्री बी.आर.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोबाईल नंबर 8085427356, जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के लिये श्री अजीत पुजारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोबाईल नंबर 9425635818, जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र के लिये सुश्री संध्या रानी कुर्रे मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोबाईल नंबर 883956836, जनपद पंचायत तखतपुर क्षेत्र के लिये हिमांशु गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोबाईल नंबर 9669414222, नगर पालिका तखतपुर क्षेत्र के लिये श्री भूपेन्द्र जोशी प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 9753461062, नगर पालिका रतनपुर क्षेत्र के लिये श्रीमती मधुलिका सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 7974952557, नगर पंचायत कोटा क्षेत्र के लिये सुश्री सागर राज मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 7987565640, 7225011909, नगर पंचायत बोदरी क्षेत्र के लिये श्री राकेश वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 7000405233, नगर पंचायत बिल्हा क्षेत्र के लिये श्री अलेक सियुस एक्का मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 9424160496 तथा नगर पंचायत मल्हार क्षेत्र के लिये श्री पुर्णेन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबाईल नंबर 9926617106 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। बाहर से आने वाले यात्रियों की सूचना जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से इन अधिकारियों को दी जाएगी। ये अधिकारी इनके क्षेत्र में आने वाले यात्रियों से एसओपी का पालन करायेंगे और अन्य कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।