ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस

 

बिलासपुर। ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उन्हें कॉपी एव किट वितरण करना व अन्य सहायता कार्य करने के लिए ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन का गठन आज से दो साल पहले किया गया था। संस्था ने पिछले 2 साल में समाज सेवा कर अपनी अलग पहचान बना ली है। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक ब्रैंडन डिसूजा हैं जोकि गुरुघासीदास विश्विद्यालय के पत्रकारिता के छात्र हैं पढ़ाई के साथ साथ समाज मे बदलाव लाना अपना फर्ज मानते हैं। कोविड 19 के खिलाफ संस्था द्वारा गए गए कार्यों के लिए निगम एव पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानिक भी किया गया जा चुका है। संस्था उपाध्यक्ष अमल जैन, सचिव भवानी कांति पटेल, स.सचिव इशिता चक्रबर्ति, कोषाध्यक्ष कमल आर्य, कॉर्डिनेटर रुपेश कुशवाहा सहित 50 सदस्य जनहित के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!