April 1, 2026
असम के चाय बागान में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे के दौरान डिब्रगढ़ के चाय बागान पहुंचकर वहां काम कर रहे लोगों को भी चौंका दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान महिलाओं संग बातचीत की और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी खिंचाई. पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं अपने संस्कृति के बारे में मुझसे बातें करती रहीं और फिर एक सेल्फी भी ली.हम सभी चाय बागान परिवारों के प्रयासों पर बहुत गर्व करते हैं.उनकी मेहनत और लगन ने असम की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है.


