गणतंत्र दिवस पर केंवटपारा में लहराया तिरंगा


बिलासपुर/अनिश गंधर्व. गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर जूना बिलासपुर केंवटपारा में ध्वजा रोहण किया गया। आपसी भाईचारा स्थापित करने युवाओं द्वारा की गई पहल की सभी सराहना की। देश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 26 जनवरी के दिन 1950 में संविधान लागू किया गया था। तब से लेकर हर वर्ष भारत देश के गली कोनो में इस महान पर्व की मनाने की परंपरा चली आ रही है। केंवटपारा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास ने झंडा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत सभी ने गाया। छोटे-बड़े सभी वर्ग के लोगों ने राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया, उत्साह का वातावरण बना रहा। इसके बाद बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इधर बिलासा छात्रावास चांटीडीह डबरीपारा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड के पार्षद विष्णु यादव मुख्य अतिथि रहे। झंडा रोहण के बाद मोहल्ले के बच्चों ने मनमोहर प्रस्तुति दी, उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!