चाकू की नोंक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर.सरकंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नाबालिग से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है।जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।वही पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बीते दिनों सरकंडा थाना क्षेत्र में घटित दुष्कर्म की घटना में 8 साल की बच्ची को अकेला देख मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही आरोपी भोला राम साहू की इस करतूत की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी थी और फिर परिजनों ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।मामले में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सरकंडा पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी और कवर्धा क्षेत्र के ग्राम सरई पतरा से आरोपी भोलाराम साहू को आखिरकार धर दबोचा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!