April 21, 2020
चार हजार 672 बेसहारों को रेलवे सुरक्षा बल ने खाना खिलाकर मदद की
बिलासपुर. रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा लॉकडाउन के दौरान दिनांक 24 मार्च से 19 अप्रैल के मध्य पूरे बिलासपुर मंडल में कुल 4672 गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंदों को खाना खिलाकर उनकी मदद की गई जो अनवरत जारी है। श्रीमती इंदिरा बनर्जी अध्यक्ष सेक्रो मुख्यालय बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के इस सराहनीय कार्य के लिए 50 हजार की वित्तीय सहायता ऋषि कुमार शुक्ला मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल को प्रदान किया गया है।श्रीमती इंदिरा बनर्जी के नेतृत्व में गरीब बच्चों के लिए बाल वाटिका के तहत निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।साथ ही आधारशिला स्कूल का संचालन किया जा रहा है।जिसमें मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। सेक्रो द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे है।