ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 6 अप्रैल तक टाले, शांति वार्ता जारी

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य हमलों को 10 दिन के लिए टाल दिया है। अब यह समयसीमा बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन शुक्रवार को समाप्त होनी थी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लिखा कि “ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की अवधि को 10 दिन के लिए रोका जा रहा है, बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है।

अमेरिका और ईरान के बीच इस समय शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में भविष्य के नियम तय करने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर स्ट्रेट आफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को लेकर। हालांकि ट्रंप ने दावा किया कि “एक तरह से हम युद्ध जीत चुके हैं,” लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र में तनाव अभी भी बरकरार है।

सैन्य तैयारी और धमकियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ने कांग्रेस की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को संभावित जमीनी सैनिकों की तैनाती पर जानकारी दी है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि शांति वार्ता में गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले और तेज किए जा सकते हैं।

 

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!