चिल्हाटी में पति-पत्नी पर प्राणघातक हमला, पति की मौत, घायल पत्नी हॉस्पिटल में भर्ती

मौके पर पहुँची पुलिस, जांच में जुटी

बिलासपुर। पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला हुआ, पति की घर से कुछ दूरी पर खून से सनी लाश मिली है। वही पत्नी घर को अंदर ही वारकर घायल कर दिया गया, वह घर में तड़पती मिली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी की है। पुलिस मामले मौके पर पहुँच जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक तिरिथ राम यादव सेंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ चिल्हाटी में रहता था। बीती रात दोनों खाना खाकर सो गए, सुबह पड़ोसियों ने घर के सामने तिरिथ यादव की खून से सनी लाश देखी, फिर घर के भीतर जाकर देखा, तो उसकी पत्नी की भी गंभीर रूप से घायल थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायल को महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड मौके पर हैं। पुलिस घटना के बारे में लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!