छ.ग.राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
बिलासपुर. छ.ग.राजस्व पटवारी संघ द्वारा अपनी 9 सूत्रीय माँगों के समर्थन में किए जा रहे अनिश्चित कालीन आंदोलन के तहत तीसरे दिन भी नेहरू चौक में जिले के समस्त पटवारीगण उपस्थित हुए और हड़ताल को सफल बनाने हेतु शासन की हठधर्मिता का पुरजोर विरोध किया गया। धरना आंदोलन में अजाक्स संघ के संभागीय अध्यक्ष ए.एल.खांडेकर, पूर्व जिलाध्यक्ष छ.ग.कर्मचारी मंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याममूरत कौशिक,संभ्रान्त नागरिक ललित अग्रवाल, छत्तीसगढिया एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष तरूण कौशिक, सर्वव्यापी न्यूज तिफरा के राजा यादव, कांग्रेस सेवादल बिल्हा के ब्लाक अध्यक्ष ने अपना समर्थन प्रदान किया। आज के धरने में छ.ग.रा.पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष देवकुमार कश्यप, प्रांतीय पदाधिकारी आलोक तिवारी, सीताराम बंजारा, भागीरथी बंजारे, अशोक ध्रुव, सूर्यप्रकाश शुक्ला ,किशन धीवर, के.के.पाठक, रमेश कौशिक, मीनाक्षी साहू, पवन चौबे, चन्द्रिका कश्यप, शमशेर मोहम्मद, प्रियांश वर्मा, मनीष वर्मा, जितेंद्र ध्रुव, राजेश पांडेय, भुवनेश्वर पटेल, मेलाराम ध्रुव, भानु चन्द्राकर, धनंजय साहू, बसंत कुमार, शैलेष टंडन, नारायण डोंगरे, प्रमोद टंडन, जगतराम साहू, रश्मिलता साहू, शिरीन अख्तर, राजेश दुबे, प्रशांत वर्मा, युगांत क्षत्री, एस.पी.प्रधान,ओ.पी.भारद्धाज, उपेन्द्र मरावी, प्रियंका सिंह, उत्तम प्रधान, पी.एस.गायकवाड़, कमलकिशोर, योगेश गंधर्व, मृदुला राठौर, पूनम गुप्ता, विभव सिंह, संजीता गुप्ता, जगबाई नेताम,वीरेन्द्र पाटनवार,नवीनकुमार,अमरनाथ जांगड़े,प्रीति सिंह, जमुना गोरख,सुशील खांडे, ऋषिपुरी गोस्वामी,विनयकमार,मोहनलाल, घनश्याम रात्रे, सुरेश मिश्रा,नितेन्द्र तोमर,मोहन साहू,और अश्वनी सूर्यवंशी उपस्थित रहे।