January 4, 2020
जनता का निर्णय सर्वोपरी विपक्ष की सार्थक भूमिका निभाएंगे : रामदेव कुमावत
बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि नगर पालिक निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षदों की बैठक लेकर एवं पार्षदों से अलग-अलग चर्चा की गई, जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि बिलासपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की जनता ने शहर विकास के लिए कांग्रेस पार्षदों को अधिक संख्या में जीताकर बिलासपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विकास का जनादेश कांग्रेस को दिया है, इसलिए जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति पद के लिए चुनाव में अपना प्रत्याशी नही उतारा। पार्टी का मानना है कि जनता का निर्णय ही सर्वोपरी है।