जानिए कैसे कॉन्डम के उपयोग में पुरुषों का इंट्रस्ट घटा देते हैं ये 7 कारण
ऐसे पुरुषों की संख्या बहुत बड़ी है जो कॉन्डम के फायदे जानते हुए भी उसके उपयोग को पसंद नहीं करते हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर कारण सिर्फ मनोवैज्ञानिक होते हैं। यहां ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताया गया है…
आज कॉन्डम के उपयोग को लेकर बात करना जितना सहज है, कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। उस वक्त माना जाता था कि कॉन्डम का उपयोग सिर्फ वही लोग करते हैं, जो प्रोस्टीट्यूट्स के साथ यौन संबंध बनाते हैं। खैर, वक्त के साथ सोच में भी बदलाव आया और कॉन्डम के टेक्सचर तथा फ्लेवर की दुनिया भी 360 डिग्री बदल गई।
मूड को प्रभावित करते हैं कॉन्डम
-मैक्स हॉस्पिटल (पटपड़गंज) दिल्ली के सीनियर सायकाइट्रिस्ट डॉक्टर राजेश गुप्ता का कहना है कि इंटिमेट रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याओं के साथ हमारे पास आनेवाले पेशंट्स में एक वर्ग ऐसे मरीजों का भी होता है, जो अपनी असंतुष्ट सेक्स लाइफ में कॉन्डम को भी एक कारण मानते हैं।
ऐसा नहीं है कि इस तरह की शिकायत सिर्फ पुरुषों को होती है बल्कि महिलाओं को भी इस तरह की शिकायत होती है। हालांकि अपने पेशंट्स को काउंसलिंग देने के दौरान हम उन्हें यह बात समझाते हैं कि कॉन्डम उनकी यौन रोगों से सुरक्षा का माध्यम है।
यह भी हैं पुरुषों द्वारा कॉन्डम को नापसंद करने के कारण
-कुछ पुरुषों को कॉन्डम के टैक्सचर से दिक्कत होती है। उन्हें कॉन्डम में यूज किया जानेवाला लुब्रिकेंट और इसका लिसलिसापन पसंद नहीं आता है।
-कुछ पुरुष कॉन्डम को डायरेक्ट फील का बैरियर समझते हैं। यानी उन्हें अपने और अपने पार्टनर के बीच किसी वॉल के होने का अहसास होता है।
-कुछ पुरुषों को तो कुछ पुरुषों की महिला पार्टनर्स को कॉन्डम से एलर्जी होती है। इस कारण भी बड़ी संख्या में पुरुष कॉन्डम के उपयोग को पसंद नहीं करते हैं।
इरेक्शन संबंधी समस्या
-कुछ पुरुषों को लगता है कि फोर प्ले के दौरान हुआ इरेक्शन कॉन्डम के यूज के चलते कम हो जाता है। क्योंकि कॉन्डम को उपयोग करने के दौरान एक्साइटमेंट प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है और दोबारा पूरे इरेक्शन में समय लगता है।
गंध से बिगड़ता है मूड
-कुछ पुरुषों को कॉन्डम की गंध यानी स्मेल परेशान करती है। इन्हें लेटेक्स की गंध पसंद नहीं होती है तो कई बार लुब्रिकेंट की गंध परेशान करती है। क्योंकि सेक्स के दौरान इनके दिमाग में यही गंध हावी रहती है। इस कारण इन्हें सेक्स में अरुचि भी होने लगती है।