जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह आंदोलन 5 को

File Photo

रायपुर। उत्तरप्रदेश के हाथरस में बाल्मिकी समुदाय के 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार व हत्या की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। पीडि़ता के साथ घटित घटना से मानवता को शर्मशार कर दिया है। वही योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ हुई बर्बरता व अत्याचार से भी ज्यादा बर्बरता उत्तर-प्रदेश के पुलिस और प्रशासन ने दिखाते हुये पीडि़ता के परिवार की सहमति के बिना ही आधी रात को की गई। अंतिम संस्कार घोर निंदनीय व समाज के लिए चिंतनीय है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधी मंडल पीडि़त परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने हाथरस जा रही थी, जिसे उत्तरप्रदेश की सीमा पर ही प्रशासन ने रोकते हुए राहुल गांधी के साथ शामिल प्रतिनिधी मंडल के सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कार्यकर्ताओं के उपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज भी किया गया। कांग्रेस पार्टी निरंतर योगी आदित्यनाथ सरकार की मनमानी व असंवैधानिक कृत्यों के खिलाफ लड़ रही है और पीडि़ता एवं उनके परिवार के साथ हो रही घोर अन्याय के खिलाफ व न्याय दिलाने के लिए देश भर में सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार 5 अक्टूबर 2020 सोमवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा समेत महत्वपूर्ण स्थल पर सुबह 11 बजे से एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन कर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की जा रही निंदनीय कार्रवाई के खिलाफ न्याय की मांग की जाएगी।
5 अक्टूबर 2020 सोमवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मौन-सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन कर, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों नगरीय-निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं को सूचित करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित कर आंदोलन को सफल बनाया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!