November 7, 2020
जिले से 88 शहरी क्षेत्र से 57 कोरोना संक्रमित मिले

बिलासपुर. जिले मे आज 88 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।जिसमे बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वही बिल्हा ब्लॉक से 21 लोग कोरोना की चपेट में आये है,मस्तूरी ब्लॉक से 6 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है,तखतपुर से 2 संक्रमित मिले है।कोटा ब्लॉक से 1 और नपा बोदरी से एक संक्रमित मिले है।जिले में आज 54 पुरुषों व 34 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।जिले में कोरोना की रफ्तार पहले से कम हुई है।
कोविड -19 अस्पताल में 33 मरीज भर्ती,9 डिस्चार्ज हुए : कोविड अस्पताल में आज 2 नये मरीजों को भर्ती किया गया है, वही अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।कोविड अस्पताल में वर्तमान में 33 मरीज भर्ती है,जिनका उपचार चल रहा है।कोविड 19 अस्पताल में अभी तक 1341 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है,जिसमे से 1190 मरीज डिस्चार्ज एवं कुल 48 मरीज रिफर तथा 70 मरीज की मृत्यु हुई है।