May 10, 2024

फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी के लिए आवश्यक बैठक संपन्न

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी दिनांक 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिस की तैयारी हेतु फेडरेशन द्वारा प्रदेश जिला स्तर में प्रदेश के प्रत्येक जिला हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बिलासपुर के पर्यवेक्षक राकेश शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष व्याख्याता संघ एवं अजय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की उपस्थिति में जिला एवं तहसील शाखा के पदाधिकारियों की उपस्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।  समीक्षा बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सभी कर्मचारी अधिकारियों को निर्धारित आवेदन पत्र प्रस्तुत करने तथा विनर, पोस्टर तथा अपरिहार्य परिस्थिति से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई गई।  उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तहसील शाखा एवं जिला स्तर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का पंडाल लगेगा, जिसके लिए आवश्यक अनुमति पर भी चर्चा किया गया है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा एक स्वर में अनिश्चित काल हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय पर्यवेक्षक राकेश शर्मा, अजय तिवारी, विश्राम निर्मलकर ,रोहित तिवारी ,डॉक्टर बीपी सोनी, जीआर चंद्रा, इंजीनियर बिंद्रा प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव , रजनीश तिवारी, किशोर शर्मा ,अशोक गुप्ता, अनिल गौराहा, राजकुमार मिश्रा, किशन राठौर, हिमाचल साहू, बल्लभ रजक ,राजेंद्र दवे ,अशोक ब्रह्मभट्ट ,श्रवण कश्यप ,आलोक परांजपे ,प्रकाश सिंह, लक्ष्मण, सुनील यादव,  उमेश सिंह, विद्यानंद साहू, ए के मिश्रा, पवन शर्मा, संतोष कुमार भारती, बिंदेश्वर राम भगत, आदि बड़ी संख्या में फेडरेशन के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन  किशोर शर्मा एवं आभार प्रदर्शन बिंद्रा प्रसाद द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जीआर चंद्रा महासचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिले की सभी पशु बाजारों पर लगा प्रतिबंध
Next post ग्रंथालय की सेवाओं एवं सुविधायों में काफी परिवर्तन हुआ है : कुलपति
error: Content is protected !!