February 12, 2020
टिकट चेकिंग अभियान से 5 लाख से अधिक की राशि की हुई वसूली
बिलासपुर. टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम हेतु लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में दिनांक 10 फरवरी 2020 को वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) श्री पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाये गये यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस अभियान में कुल 2240 मामलों से 5,74,705 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 304 मामलों से 1,62,800 रूपये, अनियमित टिकट के 566 मामलों से 2,50,735 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 1093 मामलों से 1,00,125 रूपये टिकट श्रेणी परिवर्तन के 271 मामलों से 60,745 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 06 मामलों से 300 रूपये शामिल हैं।