ट्रंप को थैंक्स कहने US जाएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति के बेटे, अमेजन की आग के मामले में मिला सहयोग

वॉशिंगटन. ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनेरो के बेटे और संयुक्त राज्य अमेरिका होने वाले संभावित राजदूत एडुआर्डो बोलसोनेरो शुक्रवार को वाशिंगटन की यात्रा पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अमेजन के वर्षा वनों में लगी आग को बुझाने के लिए दिए गए अमेरिकी सहयोग के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। ब्राजील के नेता ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया कि हमारे मंत्री अर्नेस्टो अराउजो और डिप्टी एडुआर्डो बोल्सनारो शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा करेंगे।

उन्होंने कहा कि ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका कभी भी गठबंधन में नहीं रहे हैं। जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्राजील की संप्रभुता की रक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का समन्वय जरूरी था। दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठक के अंत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने अमेजन के जंगल में फैली आग को काबू करने में मदद के लिए सहायता भेजने की पेशकश की थी।

अमेजन के इस वर्षा वन ज्यादातर हिस्सा ब्राजील में स्थित है। यह एक स्थिर वैश्विक जलवायु के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण है वन है। यहां लगी आग को लेकर ब्राजील और फ्रांस के राष्ट्रपति कई बार आमने-सामने आ चुके हैं, जबकि ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति को अपना पूरा समर्थन देने का ट्वीट किया था। एडुआर्डो ने गुरुवार को पुष्टि की है कि वह ट्रंप को धन्यवाद देने के लिए विदेश मंत्री के साथ जा रहे हैं।

एडुआर्डो वर्तमान में चैंबर ऑफ डेप्युटी में विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जी-7 के भीतर अमेरिका का प्रभाव जरूरी है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि वह अपने बेटे को अमेरिका में ब्राजील का राजदूत नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं और वाशिंगटन पहले ही इस विचार का समर्थन कर चुका है। मगर, उन्हें अभी भी आधिकारिक रूप से एडुआर्डो को नामित करने और सीनेट से इसका अनुमोदिन कराने की जरूरत होगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!