ढह गया जूना बिलासपुर कर जर्जर मकान


बिलासपुर. जूना बिलासपुर सावधर्मशाला मुख्य मार्ग में वर्षों पुराना मकान जर्जर अवस्था में था। मुख्य मार्ग में होने के कारण लोग दहशत में थे। मंगलवार देत रात जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि उक्त हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण ऐसे कई मकान जर्जर हैं, जिसे ढहाने की सख्त जरूरत है। चंदन केसरी ने पहले ही आगाह किया था इसके बाद भी निगम के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया था। उक्त जर्जर मकान का मालिक भी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। अभी हालत खतरे से बाहर नहीं है। जनहित में उक्त जर्जर मकान को तत्काल प्रभाव से संपूर्ण रूप से ढहाये जाने की जरूरत है। खासकर बारिश के दिनों में पुराने मकान रख-रखाव के अभाव में जर्जर हो जाते हैं। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी ऐसे मकानों की अनदेखी कर देते हैं। जबकि किसी भी नए निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले ही निगम के कर्मचारी चंदाचकारी करने जरूर पहुंच जाते हैं। आज भी शहर में ऐसे कई मकान हैं जो कभी ढह सकता है लेकिन न तो स्थानीय लोग इस पर गंभीर हैं और न ही निगम के अधिकारी कर्मचारी हादसा होने का इंतजार करने के बाद मलबा उठाने का काम ही निगम द्वारा आज तक किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!