धर्म रक्षा वाहिनी द्वारा रविवार को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

बिलासपुर. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर के अंतर्गत धर्म रक्षा वाहिनी के द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी के अंतर्गत 17 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो राम मंदिर के बगल बाजपेई मैदान से निकलकर मिशन अस्पताल रोड होते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल जाएगी. सभी धर्म प्रेमी भाइयों तथा माताओं एवं बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में सेवा देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करेंगे. इस कलश यात्रा हेतु धर्म जागरण समन्वय प्रांत सह संयोजक अभय सिंह धर्म जागरण समन्वय प्रांत के कोश टोली प्रमुख राजेश मिश्रा, धर्म सेना के प्रांत सह संयोजक अमित तिवारी, पार्षद राजेश सिंह इस कलश यात्रा की संयोजक श्रीमती अरुणा दीक्षित, सह संयोजक अन्नपूर्णा तिवारी, संध्या चौधरी, निरजा सिन्हा, धर्म रक्षा वाहिनी की जिला संयोजिका एवं यात्रा प्रमुख श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती बबीता ताम्रकार, प्रचार प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, सह प्रचार प्रमुख श्रीमती अंजना सुकांत वर्मा, अनु कश्यप श्रीमती सुधा गुप्ता, पूनम शुक्ला, श्रीमती विभा गौरहां, कविता वर्मा, किरण मेहता, दीपशिखा यादव, प्रभा तिवारी, प्रतिभा मिश्रा, गंगा साहू आदि महिलाएं इस कलश यात्रा हेतु लगी हुई हैं.