August 17, 2020
नान घोटाला, पनामा, विदेशी खातों, कमीशनखोरी के लिये संघ भी भाजपा जितना ही उत्तरदायी है
रायपुर. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि संघ और भाजपा के संबंधों को लेकर अब तो सब कुछ आईने की तरह साफ हो गया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा संघ का ही आनुषंगिक संगठन ही है। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे वही करते हैं जिसके लिये संघ उन्हें कहता है। फिर 15 साल रमनसिंह सरकार में हुई छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों की लूट की अपनी नैतिक जिम्मेदारी से संघ कैसे बच सकता है ?? राजनीतिक शुचिता में भ्रष्टाचार नहीं आता क्या ? भाजपा की रमन सिंह सरकार में 15 साल तक हुये नान, पनामा, विदेशी खातों, कमीशनखोरी के लिये संघ भी भाजपा जितना ही उत्तरदायी है। नान घोटाला में नागपुर पैसा जाता था। अब मोहन भागवत भी संघ की जवाबदेही से बच नहीं सकते।