नाबालिग लड़की को फोन कॉल कर परेशान करने वाला फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा


बिलासपुर.मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  05 दिसंबर 2018 को नाबालिग पीड़िता के पिता द्वारा थाना सरकंडा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कि मोबाइल नंबर 7400530219 के धारक द्वारा  पीड़िता  के पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर परेशान कर रहा था नाम पूछने पर नाम नही बता रहा था तथा प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के बारे मे अश्लील बातें करता है तथा मना  करने पर जान से मारने की धमकी एवं नाबालिग को किडनैप करने की धमकी देता है ।रिपोर्ट पर धारा  507,354 घ भारतीय दंड विधान के तहत मामला आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी  विवेचना दौरान जानकारी हुई   उक्त नंबर दिनेश उर्फ साई मुदलियार पिता जी के मुदलियार 28साल निवासी तोरवा रेलवे पम्प हाउस के पास तोरवा , वर्तमान पता छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे क्वार्टर 444/36A थाना कंडिबरा जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश का है। तथा पीड़ित नाबालिग से पूछताछ पर भी आरोपी साई मुदलियार  द्वारा ही कॉल कर स्मृति वन के पास बुलाकर छेड़छाड़ करना बतायी जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी  को गिरफ्तार कर धारा  507, 354 घ , 354 भादवि 7,8 पॉक्सो एक्ट की कार्यवाही की  जाकर न्यायालय पेश किया गया है।  आरोपी की गिरफ्तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री ललिता मेहर , सहायक उप निरीक्षक शरद सिंह , सहायक उप निरीक्षक जितेश चंद्र सिंह, आरक्षक प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह , आशीष राठौर, देवेंद्र दुबे , लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *