पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिए उपहार को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूल सकता : अटल श्रीवास्तव
बिलासपुर. स्वाधीनता संग्राम सेनानी नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू, बच्चों के चाचा नेहरू, आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू छत्तीसगढ़ को भिलाई स्टील प्लांट के सौगांत देने वाले नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश कितने कार्यों के लिए याद किए यह शोध का विषय है। आज उनके पुण्य तिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उक्त बाते उक्त विचार अटल श्रीवास्तव ने प्रकट किए. अटल श्रीवास्तव ने आगे कहा कि देश की आजादी का इतिहास कांग्रेस के आजादी में योगदान का इतिहास और आधुनिक भारत का इतिहास बिना जवाहरलाल नेहरू के पुरा नहीं हो सकता या यू कहे कि दोनों समकालीन है. अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की विदेश निति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने में सहायक रहा. आज भी वर्तमान प्रधानमंत्री विदेश जाते है यह कहा जाता है कि नेहरू और गांधी के देश से आये है, नेहरू को लेकर कुछ राजनीति दल के लोग इतिहास से छेडछाड़ कर अफवाह फैलाने का कार्य कर रहे है. कांगे्रसजनों को नेहरू जी का साहित्य पढ़ना चाहिए और अफवाह फैलाने वालों को सबूत के साथ जवाब देना चाहिए।