पं. जवाहरलाल नेहरू को राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी


रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 27 मई 2020 बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके जीवनी और देशहित में किये गये कार्यो का पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस संचार विभाग के अजय गंगवानी, मदन तालेड़ा, सुंदर लाल जोगी, रियाज अहमद उपस्थित थे। प्रदेश के सभी ब्लाक एवं जिला कांग्रेस कमेटी में पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथी मनायी गयी।

सुकमा जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो लाख रू. सहायता राशि : आज पं. जवावहर लाल नेहरू पुण्यतिथी के अवसर पर सुकमा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से दो लाख रू. की राशि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिये जमा की गयी। यह राशि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने प्राप्त की और सूदूर सुकमा जिले के कांग्रेसजनों की इस मानवतापूर्ण कार्य के लिये सराहना की। सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने दो लाख रूपयें का नगद राशि का सदुपयोग अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिको को छत्तीसगढ़ लाने हेतु दिया है। यह नगद राशि सुकमा जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं विधायक कोंटा के सहयोग से प्रदान की गयी है। इसमें विधायक कवासी लखमा, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा, सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, सुकमा जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, कोंटा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, कोंटा नगर पंचायत उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, कोंटा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माडवी देवा, सुकमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, सुकमा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पोटला भोजइया, दोरनापाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, कोंटा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर पांडे, छिंदगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पदामी कोसा, तोंगपाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किरपोस्टा सामुयल, जगरगुंडा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोला शंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी भरत राम बघेल, छिंदगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नाजीम खान, दोनापाल नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, जनपद सदस्य गीता कवासी, जीरमपाल जनपद सदस्य विनोद पेद्दी, सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश नारा, दोरनापाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष युथपति यादव, सुकमा जिला आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वेको होंगा सहित सुकमा जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!