पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख स्टेशनों में पर्यटन जागरूकता बूथ लगाया गया

बिलासपुर. भारतीय रेलवे द्वारा पर्यटन स्थलों के बारे में यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा पर्यटन को बढाना देने के उद्देश्य से दिनांक 02 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2019 तक पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। बिलासपुर सहित मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्रियों को स्थानीय पर्यटन स्थलों के अलावा भारत के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु लिए हेल्प डेक्स लगाया गया। इसके माध्यम से यात्रियों को पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है। जिसमें विभिन्न स्टेशनों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आवागमन सुविधा की विस्तृत जानकारियां भी प्रदान की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थलों की जानकारी से संबंधित पोस्टर भी बांटे जा रहे हैं। बिलासपुर स्टेशन छत्तीसगढ़ के मध्य स्थल में स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटन स्थलों से सीधा जुड़ा हुआ है। बिलासपुर आने वाले यात्रीगण सभी पर्यटन स्थलों पर भ्रमण का आनंद उठा सकते.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!