पिता के जेल जाने का बदला लेने, ग्रामीण की हत्या का प्रयास, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया दो फरार

File Photo

बिलासपुर. ग्राम नगोई में युवको ने पिता को जेल भेजने में मुखबिरी का संदेह कर ग्रामीण की हत्या का प्रयास किया है गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नगोई निवासी नरेश साहू के पिता को पुलिस ने एक प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। इस मामले में नरेश साहू, लक्की साहू व प्रकाश साहू पिता के जेल जाने के लिए गांव के छन्नू राम केवट को जिम्मेदार मानते है। इसी संदेह पर रविवार की रात छन्नू राम अपने पड़ोसी के घर से सगाई कार्यक्रम से लौट रहा था तो आरोपी नरेश, लक्की व प्रकाश साहू उसका रास्ता रोक कर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से सिर में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छन्नू को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने नरेश साहू को गिरफ्तार किया है। फरार प्रकाश व लक्की साहू की तलाश की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!