पीएल पुनिया, चंदन यादव, सिंहदेव व मोहम्मद अकबर बस्तर रवाना

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मोहम्मद अकबर सुबह बस्तर रवाना हुये जहां वे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के साथ, चित्रकूट विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन तथा चल रहे दंतेवाड़ा उपचुनाव में अनेक चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहुंचाने दंतेवाड़ा रवाना हो चुके है। प्रभारी महामंत्री दंतेवाड़ा अपनी टीम के साथ रवाना होने के पूर्व प्रदेश कंट्रोल रूम को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बूथों पर निगरानी रखने का और बूथ प्रभारियों से सतत संपर्क रखने को कहा है। कंट्रोल रूम के सदस्य हर बूथ की पल-पल की जानकारी और समस्याओं को प्रभारी महामंत्री को अवगत करायेंगे। जिसे वे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के संज्ञान में लाकर निराकरण करेंगे। प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के साथ प्रदेश सचिव शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद असलम, संयुक्त सचिव शमीम अख्तर, कुलदीप शर्मा भी दंतेवाड़ा गये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!