April 19, 2020
कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर. पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कांग्रेस पक्ष के सभी विधायकों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित पूरे कांग्रेस परिवार ने पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री द्वय चंद्रशेखर शुक्ला और रवि घोष प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य और महिला कांग्रेस विभाग प्रभारी शकुन डहरिया ने भी पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को श्रद्धांजलि अर्पित की है और घृतलहरे परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, सुरेन्द्र शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला,आरपी सिंह, किरणमयी नायक ने भी पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को श्रद्धांजलि अर्पित की है और घृतलहरे परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मंत्री डेरहू प्रसाद धृतलहरे के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किया है।उन्होंने कहा कि स्व धृतलहरे के निधन से छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना एक सच्चा सेवक खो दिया है ।वे बाबा गुरु घासीदास के सच्चे अनुयायी और गरीबों के बड़े हितैषी थे ।उनके निधन के बाद सारा प्रदेश दुखी है ।मेरी ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें सदगति दें।परिवार वालो को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
मोतीलाल वोरा ने दी पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को भावभीनी श्रद्धांजलि : पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआईसीसी के महासचिव मोतीलाल वोरा ने कहा है कि यह कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है।पूर्व मंत्री डी पी घृतलहरे के निधन पर मैं गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।
पी एल पुनिया ने दी पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे को भावभीनी श्रद्धांजलि : पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा है कि डीपी घृतलहरे जीवनभर अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के लिये काम करते रहे।सतनामी समाज के जाने-माने नेता डी पी घृतलहरे का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया है। अपार दुख की इस घड़ी में मैं और सभी कांग्रेस जन घृतलहरें परिवार के साथ शोकाकुल है।