पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्व. बलिहार सिंह के निवास जाकर संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया


बिलासपुर.अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे भाजपा के कद्दावर नेता बलिहार सिंह के निधन पर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उनके निवास स्थान चाम्पा पहुॅचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर स्व.बलिहार सिंह की धर्मपत्नि एवं परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। अग्रवाल ने कहा कि बलिहार सिंह का जीवन सौम्य मिलनसार एवं सादगीभरा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पश्चात प्रदेश में डॉ.रमन सिंह की सरकार के कार्यकाल के दौरान बलिहार सिंह को निगम मंडल का अध्यक्ष बनाकर उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश की जनता को प्राप्त हुआ। अग्रवाल ने कहा कि उनकी कमी हम सबको सदैव खलती रहेगी जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। बलिहार सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर अग्रवाल ने उनके छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अग्रवाल के साथ जांजगीर चांपा के सांसद गुहाराम अजगले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, बिलासपुर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे, लाला भाभा सहित जांजगीर चाम्पा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!