पेट में मरोड़ उठना और लूज पॉटी आना, जानें इस स्थिति से निपटने के घरेलू तरीके
बार-बार पॉटी आना और मोशन का लूज (Loose motions) होना, जानें इस स्थिति को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए…
अगर आपके पेट में रह-रहकर क्रैंप्स (Cramps) की दिक्कत हो रही है और इसके तुरंत बाद आपको वॉशरूम जाना पड़ रहा है तो यह एक एक्यूट डायरिया की स्थिति हो सकती है। डायरिया (Diarrhea) एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार पॉटी (Loose motions) आती है। रह-रहकर उल्टी (Vomiting) आने की समस्या होती है…
पेट में मरोड़ होना

कैसे कर सकते हैं स्थिति पर नियंत्रण?

-एक्यूट डायरिया की स्थिति से निपटने के लिए आप सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। आपको इस तरह का भोजन लेना होगा, जो आपके मोशन में सुधार करे। जब मोशन में सुधार होने लगे तब भी लंबे समय तक अपने खान-पान पर नजर बनाए रखने की जरूरत होती है ताकि आपके पाचनतंत्र, आंतों और लिवर को हील किया जा सके…
शरीर में पानी की कमी ना होने दें

-यदि मार्केट से इलेक्ट्रॉल पाउडर (ओआरएस) लाने में दिक्कत हो तो आप घर में गुनगुने पानी में नमक, चीनी का घोल बनाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच चीनी और 2 चुटकी नमक मिलाकार घोल लें। फिर इसे घूंट-घूंट कर पिएं।
खान-पान में इन्हें शामिल करें

पका हुआ केला रोकता है लूज मोशन

-पका हुआ केला लूज मोशन को रोकने में सहायक होता है। साथ ही आंतों और लिवर के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। आप केले को काला नमक लगाकर खा सकते हैं। इससे शरीर में सोडियम की कमी नहीं होगी। आपका बीपी भी सामान्य रखने में सहायता मिलेगी।
मूंग दाल की खिचड़ी सबसे गुणकारी

-इससे आपके पेट को यह खिचड़ी पचाने में आसानी होगी। इसके बाद आप इस खिचड़ी मीठी दही या देसी घी के साथ खाएं। ये दोनों ही आपके शरीर में कमजोरी नहीं आने देंगे। ध्यान रखें खट्टी दही पेट में दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए इसे ना खाएं।