प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना

File Photo

बिलासपुर. मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, पटना, जलपाईगुड़ी और उसके बाद पूर्व दिशा की ओर असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में आज बस्तर संभाग में एक दो जगह भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

कल दिनांक 6 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!