प्रशासनिक आदेश के बाद तैयारी में जुटी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति

File Photo

बिलासपुर. आस्था पर भी कोरोना का ग्रहण लगा रहेगा। मां दुर्गा पूजा समितियों को शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी शहर की समितियां परंपरा को बनाये रखेगी। जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा लगातार 43 वर्षों से भव्य पंडाल और विशाल प्रतिमा को विराजित किया जाता रहा है। इस वर्ष समिति अपना 44 वर्ष पूरा करने जा रही है। शासन के नए मापदंड को ख्याल में रखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। समिति ने संपूर्ण रूप से अमन सिंह ठाकुर के हाथ में कार्यभार सौंपा है। समिति ने निर्णय लिया है कि पूजा स्थल में आने जाने वाले दर्शनार्थियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सामाजिक दूरी बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित बैठक में विशेष रूप से अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मी यादव, मनीष यादव, सुभाष अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, नितीन सिंह परिहार, लव गुप्ता, जीवेश परिहार, अनिकेत सिंह परिहार, आदित्य मिश्रा, तुलसी नामदेव, छोटा नामदेव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!