प्रियंका रेड्डी के हत्या के विरोध में कांग्रेस सेवा दल ने मौन रैली निकाली

बिलासपुर. तिलकनगर कांग्रेस सेवादल शहर के द्वारा मंगलवार को हैदराबाद में घटित प्रियंका रेड्डी बलात्कार एवं हत्या काण्ड के विरोध में कांग्रेस भवन से नेहरू चैक तक शाम 6.30 बजे कैण्डल जलाकर मौन रैली निकाली गयी और नेहरू चोैक में रैली का कैण्डल जलाकर समापन किया गया। रैला का नेतृत्व शहर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अब्दुल सलीम कुरेैशी, प्रदेश सचिव-मोतीलाल कुर्रे ने किया उपस्थित। सेवादल के जिला पदाधिकारी विजय कुमार भीमटे, फरीदा खातून, भजन सिंह गांधी, सैययद शकिर अली, कमलेश कुमार सोनी, परवीन खान, अन्नपूर्णा धु्रव, अंबिका भारती ,पूनाराम कश्यप, प्रीति गढेवाल, उमेश कश्यप, सरोजनी लहरे, मुस्कान साहू, विमला टोप्पो, शकुन्तला साहू, लता साहू, गंगादास मानिकपुरी, पवन कुमार वर्मा आदि शामिल हुये। नेहरू प्रतिमा के सामने सभी सेवादल के 2 मिनट मौन रखकर प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया सचिव कमल दुसेजा एवं पवन कुमार वर्मा ने दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!