November 24, 2019
फुटओवर ब्रिज में गर्डर को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर स्टेशन के नागपुर छोर में स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में यात्रियों की सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य को तीव्रगति से पूरा करने हेतु इसमें गर्डर स्थापित करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस फुटओवर ब्रिज के एक गर्डर को आज स्थापित किया गया। इस दौरान अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा सजगता एवं सतर्कता से कार्य करते हुये इस 26.5 मीटर लंबे व 27 टन वजनी गर्डर को 400 टन क्षमता वाली रोड़ क्रेन की सहायता से सफलता पूर्वक स्थापित किया गया।