बिंदेश्वरी बघेल को भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल को भिलाई 3 स्थित मंगल भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर शांति पाठ के पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवारजनों ने बिंदेश्वरी बघेल को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती बघेल को अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल पर श्रीमती बघेल को श्रद्धांजलि स्वरूप सजल स्वरांजली दी गई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बिलासपुर से भी कांग्रेसजन श्रद्धांजली देने पहुचे। मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एवं सासंद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव प्रदेश काग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव महेश दुबे जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।