August 15, 2020
बिलासपुर जिले में 19 नए पॉजिटिव मरीज मिले
बिलासपुर. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में अभी तक कुल 19 कोरोना पाज़िटिव मरीजों की पहचान हुई। इसमें बिलासपुर शहर में मिले 12 तथा ग्रामीण क्षेत्र से मिले 7 नए पॉजिटिव मरीज शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आज बिलासपुर में सदर बाजार में दो नए मरीज मिले। इनमें एक 12 साल की लड़की तथा एक 68 साल की महिला शामिल है। सरकंडा बघवा मंदिर के पास दो, भारतीय नगर में 39 साल का पुरुष और 41 साल की महिला पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसीतरह शांति नगर मंदिर रोड में 24 साल की महिला, गली नंबर 3 जायसवाल बिल्डिंग जबड़ा पारा में 26 वर्ष का पुरुष, देवरीखुर्द में 2 मरीज शामिल है। वहीं ग्रामीण इलाके में सीपत क्षेत्र के मटिहारी गांव में 4 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। निपानिया बिल्हा से एक मरीज के पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिली है।