May 3, 2024

पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का जन्मदिन उल्लास और उमंग से मनाया गया, लोकसभा क्षेत्र से जनप्रतिनिधि बधाई देने पहुंचे

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुंचकर गुलदस्ता भेंटकर एवं केक, मिठाई खिलाकर मनाया। पूरे दिन मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, बेलतरा, मुंगेली, लोरमी, गौरला-पेण्ड्रा और बिलासपुर के कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचते रहे। रायपुर से किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू, भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष संचित बेनर्जी, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, मस्तूरी विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश, सीमा पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अरविंद, जावेद मेमन सहित नगर निगम के सभी पार्षद, जिले के सभी पदाधिकारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजीज श्याम, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, अंकित गौराहा, मीनू सामंत यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सिद्धांशु मिश्रा, धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, नसीम खान, अब्दुल खान, महेन्द्र यादव, राजा व्यास, समीर अहमद, तैयब हुसैन, अकबर खान, मछुवा संघ के राजेन्द्र धीवर, रेलवे कामगार मजदूर यूनियन के शत्रुहन रात्रे, राकेश सिंह, अनस खान, असलम शेरू, अमितेश राय, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, पार्षद लक्ष्मी यादव, सेवादल महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रायपुर से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों एवं नेताओं ने फोन कर बधाई दी। बिलासपुर से भी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने भेंट कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शासकीय राशि में घोटाला, दो तत्‍कालीन मुख्‍य नगरपालिका अधिकारियों एवं दो उपयंत्रियों की जमानत याचिका खारिज,भेजा जेल
Next post रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़-समता एक्सप्रेस समेत 6 यात्री ट्रेनें बहाल करने का निर्णय
error: Content is protected !!