बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंम्भ करने केन्द्रिय उड्डयन मंत्री से मिलकर स्वीकृत कराने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार : प्रमोद नायक
बिलासपुर. शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने दिनांक 4 फरवरी को केन्द्रिय उड्डयन मंत्री से मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर से नई दिल्ली तक उड़ान की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध करने और मंत्री द्वारा उसे स्वीकार किये जाने को लेकर आभार प्रकट किया है। प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति की इस मांग को मुख्यमंत्री ने गंम्भीरता से लिया और संघर्ष समिति, समस्त व्यापारी संगठन, समस्त सामाजिक संगठन और बिलासपुर संभाग की इस अति आवश्यक मांग को न केवल समर्थन दिया बल्कि दिल्ली पहुंच कर केन्द्रिय मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। जिसे केन्द्रिय मंत्री ने स्वीकार कर जल्द ही उक्त हवाई सेवा प्रारम्भ करने की बात कही।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लगातार हवाई सेवा समिति के मांगों के साथ जुड़े रहे और शासन की ओर से पूरा प्रयास बिलासपुर से महानगरों के लिये हवाई सेवा प्रारंम्भ करने हेतु कर रहे है। चक्करभाटा एयरपोर्ट को 3सी लायसेंस मिलने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। बिलासपुर के हितों की रक्षा करने का काम भूपेष बघेल कर रहें है। बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महामंत्री धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, नसीम खान, अखिलेश बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, एस.डी काटर, कोशाध्यक्ष सुधांसु मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, अरविन्द शुक्ला, जावेद मेनन, मोती थारवानी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन अकबर खान, अजय यादव, शहर प्रवक्ता, मोहम्मद जस्सास, ऋषि पाण्डेय, अनिल सिंह चौहान, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, एनएसयूआई के अमितेश राय, वसीम खान ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।