बिलासपुर स्टेशन के नागपुर छोर में बन रहे एंड टू एंड फुटओवर ब्रिज में गर्डर स्थापित किया गया

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर स्टेशन के नागपुर छोर में स्टेशन के दोनों तरफ सीधा आवागमन सुविधा हेतु एंड टू एंड फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज में गर्डर स्थापित करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनाँक 10 सितंबर 2019 को लाइन नंबर 1,2,3 में गर्डर स्थापित करने हेतु 5 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान उक्त लाइन पर 28.5 मीटर लंबे व 33 टन वजनी गर्डर को 140 टन क्रेन की सहायता से सफलता पूर्वक स्थापित किया गया। अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा लगनशीलता के साथ कार्य करते हुए 4 घंटे 45 मिनट में अर्थात ब्लॉक अवधि के 15 मिनट पहले इस कार्य को पूरा कर लिया गया। गर्डर स्थापित करने के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया और किसी भी यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
इस फुटओवर ब्रिज की कुल लंबाई 205 मीटर व चौड़ाई 2.5 मीटर है। गर्डर लांचिंग योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।