भाजपा का जनसंवाद कार्यक्रम : राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बिलासपुर. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर का जनसंवाद कार्यक्रम वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से हुआ जिसमें कार्यक्रम की मुख्यवक्ता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ.सरोज पाण्डेय दुर्ग से बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित की और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोशल प्लेटफार्म से जुड़कर उनका उद्बोधन सुना, जनसंवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बड़ी टी.व्ही. स्क्रीन लगाकर देखा और सुना गया एवं जारी लिंक के माध्यम से जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाईल के माध्यम से जनसंवाद कार्यक्रम में जुड़े। बिलासपुर जिले की जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर कहा कि पहले हमारे देश में कठपुतली जैसे प्रधानमंत्री थे जो दूसरे के इशारों पर कार्य करते थे। ऐसे प्रधानमंत्री, जो अपनी समझ से कोई निर्णय नहीं ले पाते थे। सन 2014 के चुनाव में हमने जीत हासिल की और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला। प्रधानमंत्री का प्रथम कार्यकाल उपलब्धियों वाला रहा। इसी का यह सुपरिणाम था कि 2019 के चुनाव में जनता ने श्री मोदी पर भरोसा करते हुए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाया और भाजपा को 303 सीटें मिलीं। डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि जब दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही थी तो मोदी जी ने कोरोना से निपटने के लिए जनता से जनता कर्फ़्यू और लॉकडाउन का आह्वान किया और देश की जनता एक ही बार में श्री मोदी के आह्वान पर एकजुट हो गई। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के आह्वान पर जनता एकजुट हुई थी। डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि धारा 370 के वजह से कश्मीर हमारे हाथ से निकलता जा रहा था, तब प्रधानमंत्री मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को संसद में बिल पास कर धारा 370 और अनुच्छेद 35-ए को समाप्त कर कश्मीर को देश की जनता के लिए खोल दिया। केंद्र सरकार तीन तलाक़ को समाप्त कर मुस्लिम बहनों के जीवन में नई रोशनी लाई है। नागरिकता संशोधन क़ानून बनाकर देश के शरणार्थीयों को देश की नागरिकता देकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना संकट से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दिया और इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा दी। डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि 2014 के चुनाव में जब श्री मोदी ने देश में शौचालय बनवाने का काम किया तो विपक्ष के नेता हंसते थे और कहते थे कि जनता ने आपको शौचालय बनवाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनवाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शौचालय के माध्यम से देश को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जिससे देश में लोगों के मन में स्वच्छता लाने की भावना जागी। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डॉ. (सुश्री) पांडेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि झीरम घाटी नक्सली हमले की जाँच को लेकर हमेशा भाजपा पर दोषारोपण करने वाली कांग्रेस आज प्रदेश में सत्ता में होने के बावज़ूद जाँच में कोई सहयोग क्यों नहीं कर रही है और क्यों नहीं कांग्रेस नेता अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर यह दबाव बना रहे हैं कि विपक्ष में रहते हे वे जिन सबूतों को जेब में लिए फिरने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, वे सबूत अब पेश करके जाँच को मुकम्मल अंजाम तक क्यों नहीं पहुँचा रहे हैं? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए कुछ कार्य नहीं किया है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबादला उद्योग चलाकर प्रदेश के विकास को रोक दिया है। अगर कोई प्रदेश सरकार से किए गए वादों के बारे में पूछते हैं तो मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोग चुप्पी साध लेते है। जब 2003 में कांग्रेस की सरकार थी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और 15 साल के लिए सत्ता से बेदखल हो गई। आज भी प्रदेश सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खि़लाफ़ झूठी एफआईआर कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। डॉ. (सुश्री) पांडेय ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करे, अन्यथा भाजपा-भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खि़लाफ़ ऐसा जनमत तैयार करेगा कि कांग्रेस अगले 25 वर्षों तक सत्ता के लिए छटपटाती रहेगी। सांसद अरूण साव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हमारे कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़कर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के पहले देश आतंकवाद, भ्रष्टाचार की मार पीड़ित थी। देश को बदत्तर स्थिति में लाने का काम किया वह कांग्रेस पार्टी है, 2014 में लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने प्रधानमंत्री पद के साथ माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई। देश की जनता ने मोदी के उपर विश्वास व्यक्त कर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया। भय आतंक के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए, देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुॅचाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बिलासपुर जिले की जनसंवाद कार्यक्रम में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे देश भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दुसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूर्ण होने पर किया गया है यह प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है जिसमें कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकाक्षाओं का सपना पूरा हुआ है। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आम जनता से जन सभाओं के माध्यम से रूबरू जनसंवाद संभव नही है इसलिए आज का जनसंवाद कार्यक्रम सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से किया जा रहा है। कोरोना के कारण लॉकडाउन अवधी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी जी के पंच आग्रह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के 8 सूत्रीय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राशन, पीएम केयर फंड में राशि जमा कराना, मास्क वितरण करना कोरोना वारियस का सम्मान एवं आरोग्य सेतु एप्प डॉउनलोड कराने का कार्य किया है। प्रदेश कार्यालय रायपुर से कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजनांदगांव सांसद संतोषी पाण्डेय ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम में जुड़े समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, विधानसभा चुनाव 2018 प्रत्याशी कांशी साहू, अर्चना पोर्ते, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, जयश्री चौकसे, अरविंद बोलर, बंधु मौर्य, गोपी ठारवानी, जगदीश पाण्डेय, योगेश बोल, मनीष शुक्ला, अतुल बापते, अमित तिवारी, विकास मिश्रा, तामेश कश्यप, नवीन उभरानी, अनमोल झा, आशीष पटेल, रश्मि मौर्य, बीना रजक, बल्लू हरियाणी, आशीष मिश्रा, संतोष देवांगन, सीमा टेकवानी, पूनम सिंह, समीक्षा लोड़कर, कल्पना कायरकर, योगिता सिंह, निशा सूर्यवंशी, नमीता नायक, निर्मला गोयल, संगीता गोरख, देवकी मौर्य, रवि मौर्य, गोवर्धन मोटवानी, अजय ताम्रकार, दिनेश शर्मा, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक शुक्ला, दीपक यादव, संस्कार सोनी, विश्वजीत ताम्रकार, आयुष दुसेजा, देवेश सोनी, देवेश खत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।