भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सोशल मीडिया प्रशिक्षक बने शिबली मेराज खान


बिलासपुर. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी श्री वैभव वालिया द्वारा शहर के शिबली मेराज खान को युवा कांग्रेस के नवगठित सोशल मीडिया प्रशिक्षण डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय समन्वयक (जोनल) बनाया गया है।इसके अंतर्गत देश में बनाये गए नए जोनल कोऑर्डिनेटर्स के मध्य प्रदेशों के बंटवारा कर युंका द्वारा प्रशिक्षण कराया जाएगा।बिलासपुर से शिबली मेराज खान  का नाम लिए जाने से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों में अत्यधिक हर्ष व्याप्त है। आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाड़ी ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष  भावेन्द्र गंगोत्री, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव दुबे, नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष व मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में युंका ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दे हर्ष व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!