
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गौरवशाली कांग्रेस स्थापना दिवस पर दी बधाई शुभकामनाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।डॉ. महंत ने कहा कि हम सबको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी जिसका गठन देश की उन्नति प्रगति के लिए हुआ। धीरे-धीरे यह पार्टी आजादी की लड़ाई की आधार बनी। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई और देश आजाद हुआ।
आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में अखिल भारत की आधारशिला रखी गई. आज यदि देश और पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है तो यह हमारे कांग्रेस के महान नेताओं की मेहनत, उनकी सोच और त्याग से संभव हुआ, चाहे वे महात्मा गांधी जी हो, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी हो पंडित नेहरू जी हो या पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी, राजीव गाँधी जी..
हमें श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व पर गर्व है, जिनका संकल्प देशहित में सेवा-भाव से काम करना है। अडिग संकल्प, स्पष्ट दिशा और मजबूत इरादों के साथ वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को मदांध सत्ता की चुनौती के सामने खड़ा होना है, ताकि आने वाले समय में हमारी नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों की वजह से समाज के सभी वर्गों का विश्वास और समर्थन प्राप्त हो।
More Stories
त्रिलोक श्रीवास छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
बिलासपुर. जिला स्तरीय चयन समिति की उपरोक्त बैठक में सर्वश्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तुरी, श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक फाटा, श्रीमती...
मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर . जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केसरवानी के द्वारा कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को निष्कासन किए जाने...
मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा...
मुख्यमंत्री साय ने स्व. राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के...
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को अमर ने दी बधाई
बिलासपुर. नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से...
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...