भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र

FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान
फायर एंड सिक्योरिटी इंडिया एक्सपो 2026 में दिखी सुरक्षित भारत की तस्वीर
फायर एंड सिक्योरिटी इंडिया एक्सपो में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन
मुंबई /अनिल बेदाग: भारत के तेजी से बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढांचे के बीच विकास के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। मुंबई में आयोजित फायर एंड सिक्योरिटी इंडिया एक्सपो 2026 के 9वें संस्करण में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन तैयारी और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को लेकर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि भारत को केवल विदेशी तकनीक अपनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वदेशी तकनीक विकसित कर उसे वैश्विक बाजार तक पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमें केवल दुनिया से तकनीक खरीदने वाला देश नहीं बनना है, बल्कि दुनिया के लिए तकनीक विकसित करनी है। यहीं निर्माण करें, यहीं उत्पादन करें और रोजगार के अवसर पैदा करें।”
वहीं राज्य मंत्री श्रीमती माधुरी मिसाल ने अग्नि सुरक्षा को केवल फायर एनओसी और प्रमाणपत्र तक सीमित रखने के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने कहा, “हमें प्रमाणपत्र आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर निरंतर सुरक्षा, निरीक्षण, परीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था अपनाने की जरूरत है।”
एक्सपो में 240 से अधिक प्रदर्शक ब्रांड और 70 से ज्यादा वक्ता हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो में एआई, एलओटी , स्मार्ट सेंसर, एडवांस्ड फायर डिटेक्शन सिस्टम, सर्विलांस और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य भारत को प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई से आगे बढ़ाकर सक्रिय अग्नि सुरक्षा, बेहतर आपातकालीन तैयारी और सुरक्षित बुनियादी ढांचे की दिशा में ले जाना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *