ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर आरक्षक सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी
एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया
बिलासपुर। ड्यूटी से बार-बार गैरहाजिर रहने और अनुशासनहीनता के मामले में बिलासपुर पुलिस के आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने रक्षित केंद्र पुलिस लाइन के आरक्षक क्रमांक 343 दिनेश प्रधान को पुलिस सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।
आरक्षक दिनेश प्रधान को 29 नवंबर 2023 को बीजापुर डाक वितरण ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी पर रवाना होने के बाद वह बिना किसी सूचना के लगातार 32 दिनों तक अनुपस्थित रहा और 3 जनवरी 2024 को वापस ड्यूटी पर लौटा। इसके बाद भी उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। आरक्षक को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) मैनपाट भेजा गया था। वहां से अपनी मूल इकाई में वापस लौटने के दौरान भी वह बिना सूचना के 22 दिनों तक अनुपस्थित रहा। इस तरह दोनों मामलों में उसकी कुल 54 दिनों की अनधिकृत गैरहाजिरी सामने आई।
विभागीय जांच के बाद लिया निर्णय
मामले की विभागीय जांच डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने की। जांच में आरक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। विभाग की ओर से उसे नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर भी दिया गया, लेकिन आरक्षक ने अपना कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।


