भोजपुरी समाज बिलासपुर ने भारत रत्न प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई एवं उनके कार्यो को किया याद


बिलासपुर. इमलीपारा बिलासपुर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी भवन में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न स्वस्तंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजेन्द्र बाबू की जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी समाज बिलासपुर के संरक्षक प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने संबोधित करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपने विलक्षण प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त किया। महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, अपने दृढ़ निश्चय एवं सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।


आजाद भारत में उन्हें प्रथम राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ, लगातार दो कार्यकाल राष्ट्रपति के रूप में पूरा किया। संविधान के निर्माण में बाबा साहेब अम्बेड़कर के साथ उनकी अहम भूमिका रही। वे मन, कर्म और वचन से धार्मिक व्यक्ति थे। उन्हें अपनी मातृभूमि, मातृभाषा से लगाव था। आज पूरा देश उनकी जयंती के अवसर पर उनकों नमन कर रहा है। प्रारंम्भ में राजेन्द्र बाबू के तैल चित्र पर माल्यापर्ण दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विजय दूबे ने उनका जीवन परिचय दिया, कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंग ने किया। अभार प्रदर्शन बिरेन्द्र तिवारी ने किया। सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के सी.एम सिंह, बबलू कश्यप, रूप जायसवाल, आ.पी.सिंह, अमर कांत तिवारी, शुभाष तिवारी, बिहारी लाल चौधरी, नागेन्द्र राय, संजय सिंह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!