मस्तूरी में आयोजित रावत नाच महोत्सव में नर्तक दलों ने किया अपना शौर्य प्रदर्शन

बिलासपुर. जिसके मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया (पूर्व विधायक मस्तूरी), अध्यक्षता डॉ सोमनाथ यादव, विशिष्ठ अतिथि विनोद सिंह ठाकुर (जनपद उपाध्यक्ष मस्तूरी) रामशरण यादव, दुर्गा सहाय अवस्थी, तेज कुमार यादव,गिरीश कुर्रे (रा.स्वाथ्य मि.अधि.), डीएस यादव (सीईओ,पामगढ़) एवम श्रीमती सीता यादव इनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुई| जिसमें सभी नर्तक दलो ने अपना शौर्य प्रदर्शन किया। जिसमे प्रथम ,धन्नू यादव दल,परसदा (भरनी)को 15001 एवम रनिंग शील्ड, दूसरे स्थान पर द्वारिका यादव खमतराई को 11001 रुपये एवम रनिंग शील्ड तीसरे स्थान पर कृष्णकुमार यादव बसिया को 7001 एवम रनिंग शील्ड ,चौथे स्थान पर सफेद खदान ,पांचवे स्थान पर केकती रही एवम बाकी सभी दलों को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया यादव ,दिलीप कुमार यादव , धर्मेन्द्र यादव , जितेंद्र यादव ,मनोज यादव ,राहुल यादव ,रघु यादव, नवल यादव ,बिजुल यादव,अशोक ,कृष्णा ,रोहित ,ओमप्रकाश, संतोष यादव उपस्थित रहे।