मस्तूरी में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 एम्स रिफर, 8 को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया
बिलासपुर. जिले के मस्तूरी ब्लॉक में कोरोना संक्रमित के 14 मरीजों की पुष्टि की गई है।जिनमे 6 मरीजों को एम्स रायपुर भेजा गया है।वही बाकी 8 मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मस्तूरी में मिले14 मरीजों में 13 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मध्यप्रदेश बतायी जा रही है।यह सभी मध्यप्रदेश से वापस लौटे हैं।वही एक महिला जो कि तेलगांना से वापस आई है।इन सभी का कोरोना सैंपल लिया गया था।जिसके बाद आज सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।मस्तुरी में एक साथ 14 मरीज मिलने से गॉव में दहशत का माहौल बना हुआ है।वही बिलासपुर शहर में कल कोरोना मरीजों के मिलने के बाद से आधा दर्जन वार्डो को सील कर दिया गया है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।जिससे अब संक्रमण का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आ रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।वही दूसरे राज्यों से आये श्रमिकों के सैम्पल ले रही है।