महात्मा गांधी जी के बताए मार्गो पर चल रही है भाजपा : अरुण साव

बिलासपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताए मार्गो पर चल रही है भाजपा नित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार सांसद अरूण साव ने गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दौरान कही। श्री साव आज बेलतरा विधानसभा के मंगला बस्ती, धुरीपारा, अभिषेक विहार, दीनदयाल कॉलोनी, चांटीडीह, चिंगराजपारा, रामायण चौक, अमरैया चौक, लिंगियाडीह, रामनगर, श्यामनगर, राजकिशोर नगर, मोपका, खूंटीपारा सहित विभिन्न स्थानों में पहुॅचकर क्षेत्र के नागरिकों से गांधी जी के आदर्शो एवं विचारों को आत्मसात करने का आव्हान किया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। आज विश्व के पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा है तो देश की 125 करोड़ जनता ने मोदी जी एवं भाजपा पर विश्वास जताते हुए केन्द्र में दुसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। देश की जनता जान चुकी है अगर देश को विकास के रास्ते पर कोई ले जा सकता है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए मोदी जी ने देश को विश्व के सामने शक्तिशाली भारत के नव निर्माण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। केन्द्र सरकार ने सभी वर्गो के उत्थान के लिए काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान, युवा सभी के लिए अनेक योजनाए संचालित है। समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति के लिए सरकार कार्य कर रही है, जिसका लाभ देश की जनता को सीधे प्राप्त हो रहा है। गांधी संकल्प यात्रा में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह एवं जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, तिलक साहू, सल्लामुद्दीन अशरफी, दारा सिंह ठाकुर, प्रणव शर्मा, रमेश पटेल, मंडले सिंह, मनीष कौशिक, राजेन्द्र ठाकुर, आर्यन, पटेल, अनिज गुप्ता, अंकुश गुप्ता, रूपाली गुप्ता, लखन प्रजापति, ईश्वर यादव, यश देवांगन, जित्तू साहू, बंशी साहू, नारद साहू, भगवती साहू, शिवचरण साहू, संता ठाकुर, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, अंकूर सिंह, रेखा सूर्यवंशी, शैलू गोरख, विवेक तिवारी, सत्यप्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज 19 अक्टूबर को गांधी संकल्प यात्रा बेलतरा विधानसभा के बहतराई रामायण चौक से प्रारंभ कर प्रगति विहार, अशोक नगर, खमतराई, बिरकोना, कोनी में समापन होगा।