महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी व सीएम योगी का फूंका पुतला

0 हाथरस दुष्कर्म मामले में नेहरू चौक में हुए एकजुट
बिलासपुर. जिला व शहर महिला कांग्रेस के द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए अन्याय और अत्याचार की समस्त सीमाओं को लांघने वाले कृकृत्य के विरोध आज नेहरू चौक में शाम को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ का पुतला दहन किया गया। मोदी सरकार और यूपी सरकार के खिलाफ किए नारेबाजी। इस कार्यक्रम में विधायक शैलेष पाण्डेय संसदीय सचिव रश्मि सिह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, आशा सिंह, शोभा चाहिल समेत महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!